देश

German Minister: बेंगलुरु की सड़क पर सब्जी खरीदते दिखे जर्मनी के मंत्री, पेमेंट के लिए किया UPI का प्रयोग

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 21, 2023, 11:48 AM IST

​German Minister: दुनिया में इस वक्त भारत की दबदबा लगातार बढ़ रहा है। भारत के डिजिटल पेमेंट यूपीआई का लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है। यूपीआई पेमेंट इतना आसान और यूजर फ्रेंडली है कि विदेश भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी क्रम में जर्मनी के विदेश मंत्री इसका उपयोग करते हुए देखे गए।

Image

जर्मनी के परिवहन मंत्री वोल्कर विसिंग सब्जी खरीदते हुए

Photo : Twitter

German Minister: जर्मनी के एक मंत्री जब भारत आए, तो वो सब्जी खरीदने के लिए खुद निकल पड़े। जर्मनी के इस मंत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेंगलुरु की सड़कों पर सब्जी खरीदते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खरीददारी के दौरान उन्होंने पेमेंट के लिए जिस डिजिटल पेमेंट का सहारा लिया है, वो भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

यूपीआई का लिया सहारा

दुनिया में इस वक्त भारत की दबदबा लगातार बढ़ रहा है। भारत के डिजिटल पेमेंट यूपीआई का लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है। यूपीआई पेमेंट इतना आसान और यूजर फ्रेंडली है कि विदेश भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी क्रम में जर्मनी के विदेश मंत्री इसका उपयोग करते हुए देखे गए।

क्या कहा जर्मन दूतावास ने

जर्मन दूतावास ने खुद इसकी जानकारी दी है। उसने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भारत में डिजिटल बुनियादी ढांचां, इसकी सफलता की कहानियों में से एक है।जर्मनी के परिवहन मंत्री वोल्कर विसिंग का सब्जी खरीदने का वीडियो भी जर्मन दूतावास ने ही ट्वीट किया है। दूतावास ने एक्स पर कहा- "भारत की सफलता की कहानियों में से एक डिजिटल बुनियादी ढांचा है। यूपीआई ने हर किसी को चंद सेकंड में लेनदेन करने में सक्षम बनाया है। लाखों भारतीय इसका उपयोग करते हैं।"

जमकर की तारीफ

इसमें कहा गया है कि जर्मनी के संघीय डिजिटल एवं परिवहन मंत्री वोल्कर विसिंग यूपीआई भुगतान की सरलता का प्रत्यक्ष अनुभव किया और वह बहुत मंत्रमुग्ध हैं।

यूनिफ़ाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (यूपीआई) एक त्वरित भुगतान प्रणाली है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?