Republic Day (गणतंत्र दिवस) 2025: देश में हर साल 26 जनवरी को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। हर साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन होता है। दरअसल, 26 जनवरी हमें उस समय की याद दिलाती है जब 1950 में अथक परिश्रम के बाद भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया।
दर्शकों का लगेगा तांता
राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शकों का तांता लगता है, जहां पर सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन होगा, लेकिन इस बार देश कौन सा गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसा इसलिए हम पूछ रहे हैं, क्योंकि इसको लेकर लोगों को बहुत ज्यादा कन्फ्यूजन होता है और अभी भी आप अपने आसपास मौजूद लोगों से पूछेंगे तो कोई 76वां कहेगा तो कोई 77वां बताएगा तो चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।
धूमधाम से गणतंत्र दिवस का होगा आयोजन
वर्षगांठ की गिनती को लेकर हमेशा लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको आसान शब्दों में आज पूरा कन्फ्यूजन समाप्त कर देंगे। कई लोग 1949 से गिनती की शुरुआत करते हैं और सोचते हैं उसी दिन संविधान लागू हुआ था, लेकिन ऐसा नहीं है। 1950 को देश में संविधान लागू हुआ था और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस साल 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है, न की 77वां।
बता दें कि साल 1947 में देश आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक तौर पर संविधान लागू हुआ था जिसके साथ ही भारत की एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में शुरुआत हुई।
