देश

जन्मदिन के मौके पर अखिलेश यादव को 'खास तोहफा', SP मुख्यालय के बाहर लगी भावी PM वाली होर्डिंग

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन है। इससे पहले पार्टी नेताओं एवं कार्यर्ताओं ने उन्हें खास तोहफा दिया है। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय के बाहर अखिलेश की तस्वीर वाली होर्डिंग में उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।

Image

लखनऊ में अखिलेश यादव की होर्डिंग।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर लगी अखिलेश की भावी पीएम वाली होर्डिंग
  • लोकसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद गदगद हैं पार्टी कार्यकर्ता
  • अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा को पहली बार 36 सीटों पर जीत मिली है

Akhilesh Yadav : लोकसभा चुनाव 2024 में देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वे राष्ट्रीय राजनीति में अखिलेश यादव की बड़ी भूमिका देखने लगे हैं। कार्यकर्ताओं की चाहत अब उन्हें देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखने की है। अखिलेश यादव के जन्मदिन से दो दिन पहले उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री बताते हुए शुभकामनाएं दी गई हैं। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय के बाहर अखिलेश की तस्वीर वाली होर्डिंग में उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताया गया है।

यूपी लोकसभा चुनाव में सपा को मिलीं 37 सीटें

उत्तर प्रदेश में सपा ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार उसने लोकसभा की 37 सीटें जीती हैं। इतनी सीटें मुलायम सिंह के दौर में भी सपा को नहीं मिलीं। अखिलेश यादव के नेतृत्व में अब तक लड़े गए लोकसभा चुनाव में सपा का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। अपने इस प्रदर्शन से इसने हर किसी को चौंका दिया है। उसके कई उम्मीदवार 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल किए। यूपी की इस जीत सपा गदगद है और राष्ट्रीय राजनीति में वह अपने नेता का बड़ा हुआ कद देखना चाहती है। इंडिया गठबंधन को यूपी में 43 सीटें मिलीं।

भाजपा को इस बार 29 सीट का नुकसान

लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन के साथियों को महज 34 सीटों पर जीत मिली। इस बार उसे 29 सीटों का नुकसान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन 64 सीटों पर चुनाव जीता था। कन्नौज सीट से अखिलेश यादव ने भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक को 1,70,076 वोटों से हराया। सपा अध्यक्ष को चुनाव में 6,40,207 वोट मिले। कन्नौज सीट पर कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के पोस्टर

यही नहीं, राम मंदिर के निर्माण के बावजूद भाजपा को फैजाबाद सीट हारनी पड़ी। इस सीट पर भाजपा के दो बार के सांसद लल्लू सिंह को हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद विजयी हुए। अखिलेश को देश का भावी पीएम बताने वाला यह पहला पोस्टर नहीं है। इसके पहले चार जून को भी कन्नौज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसी तरह के पोस्टर के साथ जीत का जश्न मनाया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article