देश

Daulat Beg Oldie : दौलत बेग ओल्डी में टैंक हादसा, नदी के बहाव में बहे सेना के 5 जवान, रक्षा मंत्री ने दुख जताया

Daulat Beg Oldie : दौलत बेग ओल्डी में बड़ी घटना हुई है। यहां सेना के पांच जवानों की मौत होने की खबर है। गत शुक्रवार की शाम यहां नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुई घटना के समय इनकी जान गई। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि सभी पांच जवानों के शव बरामद हो गए हैं।

Image

लद्दाख में पांच जवानों की मौत। -सांकेतिक तस्वीर

Daulat Beg Oldie : दौलत बेग ओल्डी में बड़ी घटना हुई है। यहां सेना के पांच जवानों की मौत होने की खबर है। गत शुक्रवार की रात यहां नदी पार करने के अभ्यास के दौरान हुई घटना के समय इनकी जान गई। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि सभी पांच जवानों के शव बरामद हो गए हैं। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लद्दाख में टैंक को नदी पार कराया जा रहा था। यह रूटीन एक्सरसाइज थी। इस बीच अचानक नदी में सैलाब आ गया और सेना के 5 जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में कुछ जवानों के घायल होने की भी सूचना है। जान गंवाने वालों में चार जवान और एक जेसीओ शामिल हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया है। जान जाने से बहुत दुखी हूं। इन वीर जवानों की सेवा को कभी भूलेंगे नहीं। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है।

जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया

रक्षा अधिकारियों के एक बयान के मुताबिक ये जवान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में टैंक अभ्यास कर रहे थे। तभी वहां अचानक आई बाढ़ में वे बह गए। नदी पार करते समय उसका जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया।

नदी पार करते समय हुई घटना

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना यहां से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पांच सैनिकों को लेकर जा रहा टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में भारी बारिश हो रही है। शुक्रवार को शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों में भूस्खलन की घटनाएं हुईं। शिमला के मलयाना इलाके में हुए भूस्खलन में कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article