देश

'Pok को वापस लेने के लिए पूरी तरह तैयार, सिर्फ इशारे का इंतजार', हिल जाएगा पाकिस्तान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: ललित राय
  • Updated Nov 23, 2022, 08:16 AM IST

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि हम पीओके को वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैे, सिर्फ सरकार के इशारे का इंतजार है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उस जनसभा की खास बात थी कि लोगों ने एकसुर में बोला कि अब तो बस पीओके चाहिए। रक्षा मंत्री मुस्कुराए और कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए। अब लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी की तरफ से विस्फोटक बयान आया है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर में सेना सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है। इससे पहले रक्षा मंत्री से जब पीओके के बारे में सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि वक्त आने दीजिए।

सिर्फ इशारे का इंतजार

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि जहां तक भारतीय सेना का सवाल है वह भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी। जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम इसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने द्विवेदी के हवाले से कहा कि सेना हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि युद्धविराम की समझ कभी न टूटे क्योंकि यह दोनों देशों के हित में है, लेकिन अगर किसी भी समय टूटा तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे। देश में 25 वर्ष से कम आयु के लगभग 50 प्रतिशत लोग हैं। अगर हम उन्हें अग्निवीरों के रूप में लेते हैं, उन्हें टीम बनाते हैं और उन्हें वापस भेजते हैं, तो हम कुछ को अर्धसैनिक और पुलिस बलों द्वारा अवशोषित कर लेंगे और शेष स्व-नियोजित हो सकते हैं।

पीओके में कश्मीरियों के दर्द को समझते हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि हम पीओके में कश्मीरियों के दर्द को महसूस करते हैं। हमने कश्मीर का विकास शुरू कर दिया है और हम गिलगित और बाल्टिस्तान पहुंचने तक नहीं रुकेंगे। सिंह ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान कश्मीरियत के नाम पर भारत में लश्कर के आतंकवादियों को इंजेक्ट कर रहा है, यह कहते हुए कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है और इन आतंकवादियों का एकमात्र उद्देश्य भारत को निशाना बनाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article