देश

Modi-Putin : पीएम मोदी ने पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता के अलावा और क्या-क्या दिया? देखें पूरी लिस्ट

भारत दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारतीय संस्कृति, शिल्प और परंपरा से रूबरू कराने वाले कई खास ‘रिटर्न गिफ्ट’ भेंट किए हैं। पीएम मोदी के दिए उपहार सिर्फ उपहार ही नहीं थे बल्कि भारत-रूस रिश्तों की आत्मीयता और भरोसे का प्रतीक था। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को कौन-कौन से उपहार दिए और उनकी क्या खासियत है…

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को दिए आकर्षक उपहार। फोटो- PTI

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को दिए आकर्षक उपहार। फोटो- PTI

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने भारत पहुंचने पर जिस अंदाज में दोस्त पुतिन का स्वागत किया था, उसने पूरी दुनिया को बड़ा संदेश दिया। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच जोरदार केमिस्ट्री दिखी। जब भी ये दोनों नेता आमने-सामने होते हैं, तो पूरी दुनिया की निगाहें उनपर ही रहती हैं। इस बार पुतिन भारत पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भारतीय संस्कृति, शिल्प और परंपरा से रूबरू कराने वाले कई खास ‘रिटर्न गिफ्ट’ भेंट किए। पीएम मोदी के दिए उपहार सिर्फ उपहार ही नहीं थे बल्कि भारत-रूस रिश्तों की आत्मीयता और भरोसे का प्रतीक था। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को कौन-कौन से उपहार दिए और उनकी क्या खासियत है…

रूसी भाषा में ‘श्रीमद्भगवद्गीता’

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने रूसी भाषा में लिखी गई श्रीमद्भगवद्गीता राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की है। श्रीमद्भगवद्गीता भारतीय दर्शन और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। रूसी भाषा में लिखी गई गीता दो देशों के सांस्कृतिक पुल को दर्शाती है।

चांदी का घोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य उपहारों में पीएम मोदी को एक चांदी का घोड़ा भी भेंट किया। महाराष्ट्र में हस्तनिर्नित इस चांदी के घोड़े पर की गई बारीक और सूक्ष्म कारीगरी भारतीय धातु शिल्प की सदियों पुरानी महारत का प्रमाण है। इसके साथ ही रूसी संस्कृति में घोड़े को शक्ति और नेतृत्व के प्रतीक माना जाता है।यह उपहार दोनों देशों के ऐतिहासिक सैन्य संबंधों में गहराव को दिखाता है।

मुर्शिदाबाद का पारंपरिक सिल्वर टी-सेट

वहीं, पीएम मोदी ने अपने 'दोस्त' राष्ट्रपति पुतिन को मुर्शिदाबाद का पारंपरिक सिल्वर टी-सेट भी भेंट किया है। 18वीं सदी की शिल्प परंपरा से जुड़ा यह सेट भारत की राजसी कलात्मकता का प्रतिनिधि है। मुर्शिदाबाद का पारंपरिक सिल्वर टी-सेट पश्चिम बंगाल की खास कारीगरी और संस्कृति को दर्शाता है, जिसमें चांदी पर बारीक और जटिल नक्काशी की जाती है।

आगरा का मार्बल चेस सेट

इसके अलावा पीएम मोदी ने पुतिन को आगरा में बने संगमरमर से बना एक शतरंज का सेट भी भेंट किया है। इस शतरंज सेट में पत्थरों पर की गई महीन जड़ाई कला और उपयोगिता का सुंदर मेल है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पहल के तहत यह उत्पाद आगरा की पारंपरिक शिल्पकला को दर्शाता है। बता दें कि शतरंज दोनों देशों में बेहद लोकप्रिय है। यह दोनों देशों के रणनीतिक सोच और सांस्कृतिक तालमेल का प्रतीक भी है।

असम की काली चाय

पीएम मोदी के दिए उपहारों में असम की ब्लैक टी भी शामिल है। यह अपनी तेज सुगंध, गहरे रंग और पारंपरिक ‘अस्सामिका’ किस्म के कारण दुनिया भर में मशहूर है। ब्रह्मपुत्र के उपजाऊ मैदानों में उगने वाली यह चाय 2007 से GI टैग के साथ संरक्षित है।

कश्मीरी केसर

इन सबके अलावा, पीएम मोदी ने पुतिन को कश्मीर की ऊंची घाटियों में उगाई जाने वाली केसर भी भेंट की। स्थानीय रूप से कोंग या जफरान कही जाने वाली कश्मीर की केसर अपने चमकीले रंग, सुगंध और अनोखे स्वाद के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसे रेड गोल्ड भी कहा जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिव शुक्ला
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article