हैदराबाद: तेलंगाना सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, उद्योग एवं वाणिज्य और विधायी कार्य मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शुक्रवार (11 जुलाई, 2025) को एक उच्च स्तरीय HR कॉन्क्लेव में शिरकत की। इसका आयोजन बेनेट यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (GHRD) नेटवर्क की मदद से किया था। 'स्किल्स-फर्स्ट वर्ल्ड के लिए हायर एजुकेशन की नई कल्पना' विषय पर आधारित कॉन्क्लेव में 380 से अधिक CHROs, टैलेंट एक्विज़िशन प्रमुखों, सीनियर एचआर लीडर्स और GCC लीडर्स ने हिस्सा लिया।
क्या कुछ बोले श्रीधर बाबू?
तेलंगाना सरकार में मंत्री बाबू ने कहा, ''ऐसे युग में जब अगले पांच सालों में 44 फीसदी मुख्य कौशलों में बदलाव आने की संभावना है, तेलंगाना सरकार स्किल-फर्स्ट नीतियों, AI-आधारित शिक्षा और उद्योग-अकादमिक सहयोग के माध्यम से भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।''
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि स्किल-रेडी बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। HR अब बैकएंड फंक्शन नहीं रहा, यह रणनीतिक केंद्र बन चुका है, जो प्रतिभा को खोजता, गढ़ता और आगे बढ़ाता है। समर्पित स्किलिंग वर्टिकल्स के माध्यम से हम युवाओं को केवल कार्यबल में शामिल ही नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें नेतृत्व की दिशा में तैयार कर रहे हैं। इस परिवर्तन का सबसे बड़ा लाभार्थी देश ही है।
इस कार्यक्रम में आगे NHRD बोर्ड सदस्य डॉ. विपुल सिंह (CHRO, लॉयड टेक्नोलॉजीज) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे शैक्षणिक संस्थानों को डिग्री-केंद्रित मॉडल से बाहर आकर स्किल्स-फर्स्ट मॉडल अपनाना चाहिए। उन्होंने उद्योग के साथ गहरे सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया जिससे बदलते टैलेंट लैंडस्केप में प्रासंगिक बने रहा जा सके।
कॉन्क्लेव में आयोजित पैनल चर्चा ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जिसमें तेजी से बदलते टैलेंट परिदृश्य में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। चर्चा में एक्सपीरिएंशियल लर्निंग, इंडस्ट्री के साथ मिलकर करिकुलम का निर्माण और डिग्री आधारित योग्यता से हटकर नौकरी के लिए तैयार कौशलों पर केंद्रित बदलाव पर गहन विमर्श हुआ।
किन-किन संगठनों की रही भागीदारी?
इस कॉन्क्लेव में जिन प्रमुख संगठनों की भागीदारी रही उनमें Google, JP Morgan Chase, Bosch, Deloitte, Accenture, Infosys, Lloyds Banking Group, Lloyd Technologies, Oracle, Pegasystems, PepsiCo, TCS, Tech Mahindra, AT&T, Qualcomm, Micron, Global Logics, ADP, Aurore Life Sciences, Cohance Life Sciences, Aurobindo Pharma, Renewbuy, Reliance Retail Ltd, Optum, Novartis, Coforge, Medtronic, HFCL, Hexagon, GMR, ITC, Dr. Reddy’s और कई अन्य कंपनियां शामिल हैं।
101 स्टोरीज का विमोचन
इस कॉन्क्लेव में एक खास मौका भी आया जब '101 स्टोरीज' (101 Stories) नामक किताब का विमोचन हुआ जिसे प्रगति ग्रुप के एचआर हेड बोम्मना सत्यनारायण रेड्डी ने प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के अंत में CHRO और टैलेंट एक्विज़िशन लीडर्स अवार्ड्स ने उन प्रोफेशनलों को सम्मानित किया गया जिन्होंने मानव संसाधन और प्रतिभा अधिग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय नेतृत्व, नवाचार और प्रभाव दिखाया है।
यह आयोजन बेनेट यूनिवर्सिटी के नेतृत्व, फैकल्टी, करियर सर्विसेज टीम और GHRD के साझेदारों के संयुक्त प्रयास से सफल बना। यह शिक्षा और रोगार में अंतर को पाटने की दिशा में एक अहम प्रयास था। इसने एचआर विकास के क्षेत्र में नवाचार, नेतृत्व और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए बेनेट यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।
