देश

बंगाल में BJP की जीत पर गदगद हुआ पंजाब में PM मोदी का फैन, 'मुफ्त में की लोगों की शेविंग-हेयर कट, Video

सैलून मालिक नवीन सैन चिश्ती ने कहा, 'मैं PM मोदी का फैन हूं। मेरी इच्छा थी कि अगर PM मोदी पश्चिम बंगाल में जीतते हैं, तो मैं पूरे दिन फ्री में हेयरकट और शेव करूंगा। अब, PM मोदी ने बड़ी मेहनत से जीत हासिल की है। पूरे देश में खुशी का माहौल है।

Image

फाजिल्का में मुफ्त में की लोगों की सेविंग।

BJP win in Bengal: बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जबर्दस्त जीत के बाद देश भर में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसक काफी खुश हैं। पंजाब के फाजिल्का में पीएम मोदी के एक प्रशंसक जो कि हेयर ड्रेसर है, उसने कहा है कि वह पूरे दिन मुफ्त में लोगों की दाढ़ी बनाएगा और बाल काटेगा। उसका आज का दिन पीएम मोदी को समर्पित है।

मेरा आज का दिन PM मोदी को समर्पित है-हेयर ड्रेसर

सैलून मालिक नवीन सैन चिश्ती ने कहा, 'मैं PM मोदी का फैन हूं। मेरी इच्छा थी कि अगर PM मोदी पश्चिम बंगाल में जीतते हैं, तो मैं पूरे दिन फ्री में हेयरकट और शेव करूंगा। अब, PM मोदी ने बड़ी मेहनत से जीत हासिल की है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसलिए अपनी खुशी जाहिर करने के लिए, मैं अपने कामों से ये सर्विस दे रहा हूं। मैं अपनी खुशी जाहिर कर रहा हूं, और मेरा आज का दिन PM मोदी को समर्पित है।'दुक

इस मुफ्त सेवा के शुरू होने के बाद बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुकान पर पहुंचने लगे। दुकान के बाहर लोगों की कतार लग गई।

बंगाल में 206 सीटों पर विजयी हुई है भाजपा

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार भाजपा उम्मीदवार 207 सीट पर विजयी रहे हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 80 सीट से संतोष करना पड़ा है। आयोग के अनुसार, कांग्रेस और हुमायुं कबीर के नेतृत्व वाली आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) को दो-दो सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (एआईएसएफ) के खाते में एक-एक सीट गई है।

बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में नयी विधानसभा के गठन के लिए मंगलवार को एक अधिसूचना जारी की। यह अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दी गई है, जो औपचारिक रूप से चुनावी प्रक्रिया की समाप्ति का संकेत है और नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करती है। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नतीजों की घोषणा के बाद, अधिसूचना जारी करना एक अहम संवैधानिक कदम है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!