देश

Nepal Plane Crash: हादसे से पहले UP के युवकों ने किया था 'FB लाइव', ले रहे थे मस्त नजारा, पर 10 सेकेंड बाद यूं लील गई मौत

  • Authored by: रवि वैश्यEdited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 16, 2023, 01:08 PM IST

Nepal Plane Crash Latest Viral Video LIVE: नेपाल विमान हादसे में गाजीपुर के चार युवकों की मौत हुई है इस हादसे से पहले इन लोगों ने फेसबुक लाइव किया था।

Image

Nepal Plane Crash: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Nepal Plane Crash Latest Viral Video LIVE: जिंदगी और मौत के बीच का फासला कोई नहीं जानता...कब सामने यमराज आकर खड़े हो जाएं और कहें कि चलिए, आपका टाइम आ गया! ऐसा ही कुछ हाल में हुआ, जब भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में दुखद प्लेन हादसे में उत्तर प्रदेश के चार लोगों की जान चली गई। वे फ्लाइट के भीतर खिड़की से मस्त एरियल नजारा ले रहे थे। इन चारों में से एक युवक इस दौरान अपनी यात्रा की खुशी और अनुभव का इजहार फेसबुक लाइव के जरिए कर रहा था, जिसके बाद 10 सेकेंड्स बाद ही हादसा हो गया और प्लेन क्रैश होकर आग के गोले में तब्दील हो गया।

यह हादसानेपाल (Nepal) के पोखरा में हुआ। येति एयरलाइंस का विमान क्रैश हुआ, जिसमें 68 लोग सवार थे। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। नेपाल के खोज और बचाव कर्मियों ने रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में सवार चार लापता लोगों की तलाश का काम सोमवार सुबह फिर शुरू किया। इससे पहले, बचाव अभियान को रविवार रात रोक दिया गया था। दुर्घटनाग्रस्त हुए एटीआर-72 विमान में चालक दल के चार सदस्यों समेत 72 लोग सवार थे, जिनमें से 68 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। हिमालयी राष्ट्र में पिछले 30 से अधिक वर्षों में हुआ यह सबसे घातक विमान हादसा है।

देखें, हादसे से पहले विमान के भीतर युवक ने जो फेसबुक लाइव किया था, उसमें क्या कुछ नजर आयाः

दरअसल, नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, ‘यति एयरलाइंस’ के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में पांच भारतीयों अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27) सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल की मौत हो गई। ये सभी उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

विमान के पायलट कैप्टन कमल केसी ने करीब 110 किलोमीटर की दूरी से पोखरा नियंत्रण टावर से पहली बार संपर्क किया। समाचार पत्र ‘काठमांडू पोस्ट’ ने पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता अनूप जोशी के हवाले से कहा, ‘‘ मौसम साफ था। हमने रनवे30 पर उन्हें उतरने को कहा...सब कुछ सही था।’’ उन्होंने कहा कि कोई परेशानी सामने नहीं आई थी। जोशी ने बताया कि विमान के कप्तान ने बाद में रनवे12 पर उतरने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। अनुमति दे दी गई और फिर विमान उतरने लगा।’’ (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article