देश

Girija Vyas Health: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की हालत गंभीर, पूजा के दौरान लगी आग से 90% झुलसीं थी

Girija Vyas Health Update: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की हालत गंभीर बताई जा रही है बताया जा रहा है कि वो घर में पूजा करते समय करीब 90% झुलस गई थीं, जानें डॉक्टर ने उनकी हालत को लेकर क्या कहा है।

Image

Girija Vyas Health: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास की हालत गंभीर, पूजा के दौरान लगी आग से 90% झुलसीं थी

Girija Vyas Health Update: पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास घर में पूजा करते समय जल गईं थीं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराने के 24 घंटे बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, बल्कि सेहत में और गिरावट दिख रही है। डॉक्टरों के मुताबिक गिरने से उनके सिर में भी चोट लगी है, जिससे ब्रेन हेमरेज भी हुआ है, वहीं उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और कहा जा रहा है कि हालत में सुधार होने पर ही सर्जरी की जा सकेगी।

इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनके शरीर का करीब 90 फीसदी हिस्सा झुलसा और सिर में भी चोट लगी है, हॉस्पिटल के आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है वहीं डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है, शुभचिंतकों की ओर से उनका हाल जानने को लेकर दूसरे दिन भी उत्सुकता बनी रही।

क्या हुआ था पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास के साथ हादसा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास 31 मार्च यानी सोमवार को राजस्थान के उदयपुर शहर में अपने घर में आरती करते समय झुलस गईं। गिरिजा व्यास को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और आगे के इलाज के लिए उन्हें अहमदाबाद रेफर कर दिया गया।

दुपट्टे में लगी आग

उनके भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि गिरिजा आरती कर रही थीं, इसी दौरान उनके दुपट्टे में नीचे जलते दीपक से आग लग गई। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। घर में ही काम कर रहे लोगों ने उन्हें संभाला और आग को बुझाया। गिरिजा व्यास की बहू हितांशी शर्मा का कहना है कि गणगौर की पूजा करने के बाद नीचे जल रहे दीपक से चुन्नी ने आग पकड़ ली।

गिरिजा व्यास कांग्रेस की एक प्रमुख नेता

गिरिजा व्यास कांग्रेस की एक प्रमुख नेता हैं, जो राज्य और केंद्र सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह राजस्थान कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गिरजा व्यास के झुलसने पर चिंता जताई। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के आग से झुलसकर घायल होने का समाचार चिंताजनक है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

Tamil Nadu: दीपथून विवाद गहराया, थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी क्षेत्र छावनी में तब्दील, 5600 से अधिक जवान तैनात

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

अपनी किताब को लेकर मुसीबत में फंसी सोनिया गांधी? सावरकर के पड़पोते ने भेज दिया नोटिस, जानें पूरा मामला

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

UP Election: कांग्रेस को चाहिए 120 सीटें! आज की मीटिंग में अखिलेश ने कर दिया बड़ा बदलाव, कल 15 मिनट में खत्म हो गई थी बैठक

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

नई मुसीबत में राहुल गांधी! नोएडा में पुलिस शिकायत, हिंदुओं पर कथित आपत्तिजनक बयानों को लेकर FIR की मांग

आज की ताजा खबर, 24 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अकाली दल और BJP की एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस जल्द...नेपाल में भूकंप, उत्तर बंगाल और सिक्किम में भी महसूस किए गए झटके... कार्तिक पूर्णिमा में लग रहीं डुबकी