देश

करोड़ों की ठगी के मामले में सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत गिरफ्तार, कई घंटे तक हुई पूछताछ; अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा

करोड़ों की धोखाधड़ी में सपा के पूर्व विधायक इंदल रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर फर्जी दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई थी।

Image

करोड़ों की ठगी मामले में पूर्व विधायक इंदल रावत गिरफ्तार

Photo : ANI

Former MLA Indal Rawat Arrested: लखनऊ पुलिस ने मलिहाबाद के पूर्व सपा विधायक इंदल रावत को धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर इसी साल फरवरी में राज इंफ्रा हाउसिंग के एमडी राजेश पाण्डेय ने कोर्ट के आदेश पर फर्जी दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में FIR दर्ज करायी थी। इस मामले में इंदल रावत से लखनऊ पुलिस ने कई घंटे तक पूछताछ की गई, फिर रात में पुलिस अफसरों ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। इंदल रावत सपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके है। उनकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कई समर्थक थाने पहुंचे थे। बता दें, कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विधायक इंदल रावत पर कई मामलों में दर्ज है मामला

एसीपी ने बताया कि राज इंफ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश पांडेय ने पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए फरवरी में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रबंध निदेशक ने आरोप लगाया था कि वर्ष 2014 में पूर्व विधायक इंदल रावत ने कंपनी से संपर्क किया और बताया कि बेहटा सबौली स्थित एक जमीन उनके पास है। इस पर एग्रीमेंट कर छह मंजिला इमारत बनाइए, जिसके बाद कंपनी ने पूर्व विधायक के साथ एग्रीमेंट किया।

एसीपी ने बताया इंदल रावत पर विभिन्न थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। उन्हें गोमतीनगर में दर्ज ठगी के मुकदमें में गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक मुकदमा मड़ियांव गांव निवासी महिला ने दर्ज कराया था, जिसमें मकान कब्जा करने का आरोप था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article