देश

राजस्थान: पूर्व सीएम गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा 'फोन टैपिंग' मामले में गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री ने दर्ज कराया था केस

osd Lokesh Sharma arrest:राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की प्रशांत विहार क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

Image

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा अरेस्ट

osd Lokesh Sharma arrest: राजस्थान फोन टेपिंग केस में बड़ी खबर सामने आई है अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा को दिल्ली क्राइम ब्रांच गिरफ्तार किया है, हालांकि गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें जमानत भी मिल गई, उन्हें दिल्ली पुलिस की प्रशांत विहार क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था उन्हें फोन टैपिंग मामले में अरेस्ट किया गया है, गौर हो कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।

बता दें कि राजस्थान फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कई बार पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर बुलाया था।

पहले उनकी गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी थी

पहले उनकी गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी थी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दी थी जिस पर मामला दर्ज हुआ था, लोकेश पर आरोप है कि उन्होंने ही फोन टैपिंग की CD को मीडिया में बंटवाया था।

लोकेश शर्मा के खिलाफ आपराधिक साजिश और गैरकानूनी तरीके से बातचीत को रिकॉर्ड करने के आरोप

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय मंत्री शेखावत की शिकायत पर लोकेश शर्मा के खिलाफ आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात और गैरकानूनी तरीके से बातचीत को रिकॉर्ड करने के आरोप में केस लॉज किया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article