देश

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, जापान सरकार ने दिया ये खास अवॉर्ड

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 3, 2023, 04:02 PM IST

एडमिरल करमबीर को 'द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार' से सम्मानित किया गया है।

Image

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह

Photo : ANI

Admiral Karambir Singh: पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (सेवानिवृत्त) को जापान ने प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय रक्षा में भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए जापान सरकार द्वारा एडमिरल करमबीर को 'द ऑर्डर ऑफ द राइजिंग सन, गोल्ड एंड सिल्वर स्टार' से सम्मानित किया गया है।

एडमिरल करमबीर सिंह 31 2019 को नौसेना के 24वें प्रमुख बने थे। उन्होंने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लिया था।इंडियन नेवी के पूर्व प्रमुख करमबीर सिंह का संबंध जालंधर के गांव फतेहपुर से है, जो आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से सटा है।

करमबीर सिंह 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। 1981 में उन्हें भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर ‘चेतक’ और ‘कामोव’ को उड़ाने का मौका मिला। एडमिरल सिंह नौसेना प्रमुख के पद पर नवंबर 2021 तक बने रहेंगे।

इंडियन नेवी के पूर्व प्रमुख करमबीर सिंह का संबंध जालंधर के गांव फतेहपुर से है। एडमिरल करमबीर के पिता विंग कमांडर गुरमइजीत सिंह निज्जर शुरुआती शिक्षा के बाद ही गांव फतेहपुर से दिल्ली चले गए थे। वहां पर 40 के दशक में सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से ऑनर इकोनॉमिक्स में डिग्री ली थी। 1951 में एयरफोर्स ज्वाइन की और बाद में कमांडिंग अफसर के तौर पर रिटायर हुए थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article