Mehbooba Mufti Car Accident News: कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम बिजबेहरा के पास गुरुवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, बताया जा रहा है कि इस हादसे में वो बाल-बाल बची हैं वहीं उनके वाहन (स्कार्पियो) को भारी नुकसान पहुंचा है।
गनीमत रही कि इस हादसे में महबूबा मुफ्ती बाल-बाल बच गईं हालांकि वाहन चालक को चोटें आईं हैं, वहीं पीडीपी प्रमुख मुफ्ती की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है।
अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गई वहीं पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्ती सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है महबूबा के साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड और पार्टी कुछ नेता भी थे।
