देश

Ex CJI खेहर और डी वाई चंद्रचूड़ 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संसदीय समिति के समक्ष हुए पेश

One Nation One Election: 'एक साथ चुनाव' विधेयक की जांच कर रही संसदीय समिति के समक्ष पूर्व सीजेआई जे एस खेहर और डी वाई चंद्रचूड़ पेश हुए।

Image

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो: PTI)

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश जे एस खेहर और डी वाई चंद्रचूड़ शुक्रवार को 'एक साथ चुनाव' विधेयक की जांच कर रही संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए।सूत्रों ने बताया कि दोनों न्यायविदों का मानना है कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव' की अवधारणा संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं करती है, लेकिन उन्होंने प्रस्तावित कानून में चुनाव आयोग को दी गई शक्ति की सीमा पर सवाल उठाया है।

उन्होंने देश में लोकतंत्र की संसदीय प्रणाली की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कुछ सुझाव भी दिए हैं।भारतीय जनता पार्टी सांसद पी पी चौधरी की अध्यक्षता वाली संसद की संयुक्त समिति विधेयक पर अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए न्यायविदों और कानूनी विशेषज्ञों से विचार विमर्श कर रही है।

भारत के दो अन्य पूर्व प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित और रंजन गोगोई भी समिति के समक्ष उपस्थित हो चुके हैं। हालांकि दोनों ने एक साथ चुनावों की संवैधानिकता पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन उन्होंने विधेयक के कुछ पहलुओं पर सवाल उठाए और सुझाव दिए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article