देश

बिहार में बाढ़ से मच सकती है और तबाही, नेपाल ने जारी किया बारिश का अलर्ट, अबतक 240 से ज्यादा की मौत

नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 13,071 लोगों को बचाया गया है। बृहस्पतिवार को शुरू हुई वर्षा के चलते रविवार तक कई प्रांतों में व्यापक तबाही हुई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। शुक्रवार से ही पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से जलमग्न हैं।

Image

बिहार में बाढ़ (फोटो- @airnews_patna)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार और नेपाल दोनों बाढ़ की चपेट में
  • नेपाल में भारी बारिश से नदियां उफान पर
  • नेपाल का पानी बिहार में आने से बाढ़

बिहार इस समय नेपाल में होने वाली बारिश के कारण आए बाढ़ से जूझ रहा है। नेपाल से आए पानी से बिहार के उत्तरी इलाके में तबाही मचा रखी है। कोशी-गंडक समेत कई नदियोां उफान पर है। बिहार में पिछले एक दो दिन से स्थिति ठीक होती दिख रही थी, लेकिन अब एक बार फिर से बाढ़ का और विकराल रूप देखने को मिल सकता है। नेपाल में और बारिश होने वाली है।

नेपाल में बारिश का अलर्ट

नेपाल सरकार ने बुधवार को भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे हिमालयी देश में 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अधिकारियों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है, क्योंकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को कोशी और बागमती प्रांतों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में भारी वर्षा होने की संभावना है।

बिहार में बाढ़ से कई जिले प्रभावित

बिहार में कोसी, गंडक, बागमती, कमला बलान नदियां उफान पर है। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। सैकड़ों गांव प्रभावित हैं और जान माल का बड़ा नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। ऐसे में नेपाल में अगर और बारिश होती है तो बिहार मेें बाढ़ और विकराल हो सकता है, जिससे और तबाही मच सकती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article