देश

PM मोदी से मिलीं श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी, मछुआरों सहित आपसी सहयोग के मुद्दों पर हुई बात

श्रीलंका की पीएम हरिनी ने दिल्ली स्थित यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का दौरा किया और शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों से बातचीत की। हरिनी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद के साथ रोहिणी स्थित ‘सीएम श्री स्कूल’ का भी दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य राजधानी के आधुनिक स्कूली बुनियादी ढांचे, नवीन शिक्षण विधियों और डिजिटल शिक्षण वातावरण का अवलोकन करना था।

Image

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं श्रीलंका की पीएम। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Sri Lankan PM Harini Amarasuriya : भारत के दौरे पर आईं श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात कीं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मछुआरों सहित आपसी सहयोग से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की। हरिनी ने कहा कि 'मछुआरों का मुद्दा संवेदनशील है।' पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। बैठक में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, नवाचार, विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग और हमारे मछुआरों के कल्याण समेत कई विषयों पर चर्चा हुई।’ मोदी ने कहा, ‘करीबी पड़ोसी होने के नाते हमारा सहयोग हमारे दोनों देशों के लोगों और साझा क्षेत्र की समृद्धि के लिए बहुत महत्व रखता है।’

दिल्ली आईआईटी का दौरा किया

हरिनी ने दिल्ली स्थित यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का दौरा किया और शोधकर्ताओं एवं शिक्षाविदों से बातचीत की। हरिनी तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद के साथ रोहिणी स्थित ‘सीएम श्री स्कूल’ का भी दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य राजधानी के आधुनिक स्कूली बुनियादी ढांचे, नवीन शिक्षण विधियों और डिजिटल शिक्षण वातावरण का अवलोकन करना था। श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद के साथ रोहिणी स्थित सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय का दौरा किया।

दिल्ली के स्कूल भी गईं

उनके इस दौरे का उद्देश्य राजधानी के आधुनिक स्कूली बुनियादी ढांचे, नवीन शिक्षण विधियों और डिजिटल शिक्षण वातावरण से अवगत होना था। एक अधिकारी के अनुसार, दोनों पक्षों ने शिक्षक प्रशिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा सहित संभावित सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की। प्रस्तावित ‘दिल्ली-कोलंबो शिक्षा सेतु’का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के लिए आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा देना और स्थायी स्कूल डिजाइन, नवाचार और युवा नेतृत्व में साझेदारी को बढ़ावा देना है।

शिक्षा प्रणाली में आए बदलावों की जानकारी दी

सूद ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री को दिल्ली की शिक्षा प्रणाली में आए क्रांतिकारी बदलावों के बारे में जानकारी दी, जिसमें अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शिक्षण तकनीकें और उन्नत डिजिटल शिक्षण वातावरण शामिल हैं। सूद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें मेहमान प्रधानमंत्री के साथ यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसमें ‘आधुनिक बुनियादी ढांचे, नवीन शिक्षण पद्धतियों और डिजिटल प्रशिक्षण वातावरण का प्रदर्शन किया गया।’

(इनपुट भाषा)

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article