देश

'सोचा ट्रेन के टायलेट में पी लेता हूं, तो प्लेन में भी जला ली बीड़ी', पहली बार यात्रा कर रहा था शख्स, अरेस्ट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 17, 2023, 03:31 PM IST

Smoking in Plane : व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसे बेंगलुरु के सेंट्रल जेल भेजा गया। यह पहली बार है जब विमान में बीड़ी पीने वाले किसी यात्री को केआईए पर पकड़ा गया है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में विमान में सिगरेट जलाने पर केआईए पुलिस ने दो यात्रियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Image

अकासा एयरलाइन की है घटना।

Photo : PTI

Smoking in Plane : प्लेन में पहली बार सवार हुए व्यक्ति ने साथी यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। दरअसल, विमान जब आसमान में उड़ान भर रहा था तो इस व्यक्ति ने बीड़ी जला ली। 56 साल का यह व्यक्ति मंगलवार को अकासा एयर के विमान में सवार होकर अहमदाबाद से बेंगलुरु पहुंचा। विमान जब कैंपेगोड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान एम प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। वह राजस्थान के पाली जिले के मरवाड़ जंक्शन का रहने वाला है।

बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेजा गया आरोपी

व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसे बेंगलुरु के सेंट्रल जेल भेजा गया। यह पहली बार है जब विमान में बीड़ी पीने वाले किसी यात्री को केआईए पर पकड़ा गया है। इससे पहले इस साल की शुरुआत में विमान में सिगरेट जलाने पर केआईए पुलिस ने दो यात्रियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

प्लेन में पहली बार बैठा था

निर्माण कारोबार करने वाले कुमार ने अपने बचाव में पुलिस से कहा कि उसका खुद का व्यवसाय है और वह विमान में पहली बार सवार हुआ था। रिपोर्टों में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि सुरक्षा जांच में सिगरेट या बीड़ी का पकड़ में नहीं आना सुरक्षा की एक बड़ी खामी है। उन्होंने कहा, 'इस तरह की ज्वलनशील वस्तुएं आसानी से पकड़ में आ जाती हैं। इस मामले में बस यही कहा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों से चूक हुई।'

आरोपी का दावा-नियमों की जानकारी नहीं थी

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'इस तरह के पहले दो मामलों में आरोपियों को यह पता था कि विमान में स्मोकिंग प्रतिबंधित है। फिर भी वे विमान में स्मोकिंग करते पकड़े गए। मंगलवार को हुई घटना की जहां तक बात है तो आरोपी का कहना है कि वह पहली बार प्लेन में सवार हुआ था और उसका दावा है कि स्मोकिंग पर प्रतिबंधन नियम के बारे में उसे जानकारी नहीं थी।'

टायलेट में जाकर बीड़ी पी

अधिकारी ने कहा, 'कुमार मारवाड़ में मजदूरी करता है। वह एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ यात्रा कर रहा था। यह बुजुर्ग अपने एक रिश्तेदार की मौत के बाद होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आया था।' पुलिस को प्रवीण ने बताया, 'मैं अक्सर ट्रेन से यात्रा करता हूं और टायलेट में जाकर बीड़ी पीता हूं। मैंने सोचा की ट्रेन की तरह यहां भी मैं बीड़ी पी सकता हूं। फिर मैंने विमान में बीड़ी जला ली।'

एक सप्ताह तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा

विमान जब उड़ रहा था तो चालक दल के सदस्यों ने पाया कि प्रवीण टायलेट में जाकर बीड़ी पी रहा है। विमान के बेंगलुरु पहुंचे पर एयरलाइन के डिप्टी मैनेजर विजय थुलुरु ने केआईए पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि आरोपी को कम से कम एक सप्ताह तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। उन्होंने कहा कि उड़ते विमान में स्मोकिंग करना सभी यात्रियों की जान जोखिम में डाल देता है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें