देश

वक्फ काननू के सपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट में पहली अर्जी दाखिल, जानें पक्ष में क्या-क्या किए गए दावे

सुप्रीम कोर्ट में अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्य सतीश अग्रवाल की ओर से दायर अर्जी में कानून में बदलाव को वाजिब बताया गया है। अर्जी में कानून में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध किया है।

Image

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

Photo : PTI

वक्फ कानून के सपोर्ट में सुप्रीम कोर्ट में पहली अर्जी दाखिल हो गई है। वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के संसद से पास होने के बाद कई विपक्षी सांसद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं इसे खारिज करने की मांग की है। विपक्ष ने इसे असंवैधानिक बताया है। इन्हीं याचिकाओं के विरोध में अब एक अर्जी दाखिल की गई है, अर्जी में कहा गया है कि कानून सही है, उनका पक्ष भी सुना जाए।

किसने सपोर्ट में दाखिल की है अर्जी

कोर्ट में अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्य सतीश अग्रवाल की ओर से दायर अर्जी में कानून में बदलाव को वाजिब बताया गया है। अर्जी में कानून में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध किया है। याचिका में कहा गया कि पुराने कानून का सेक्शन 40 वक़्फ बोर्ड को असीमित अधिकार देता था। इसकी आड़ में वक्फ बोर्ड ने दूसरों की लाखों एकड़ ज़मीन पर कब्जा किया है। इसलिए कानून में बदलाव ज़रूरी था। वकील बरुण कुमार सिन्हा के जरिए दाखिल इस याचिका में कोर्ट से मांग की गई है कि कोर्ट सुनवाई के दौरान उनका भी पक्ष सुने।

वक्फ संशोधन अधिनियम लागू

पिछले सप्ताह संसद द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम मंगलवार से लागू हो गया। सरकार ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की धारा 1 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार ने आठ अप्रैल, 2025 से उक्त अधिनियम के प्रावधान लागू किए हैं। लोकसभा और राज्यसभा ने क्रमशः तीन अप्रैल और चार अप्रैल की मध्य रात्रि के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच अप्रैल को प्रस्तावित कानून को अपनी मंजूरी दे दी थी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article