देश

VIDEO: स्वदेशी LCA Mark 1A लड़ाकू विमान ने भरी अपनी पहली उड़ान, 15 मिनट तक हवा में रहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2024, 02:34 PM IST

बता दें कि HAL मार्च के अंत तक वायुसेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंप सकता है। इसके शामिल होने से वायुसेना की ताकत में भारी इजाफा होगा।

Image

स्वदेशी लड़ाकू विमान की पहली उड़ान

LCA Mark 1A Fighter Aircraft: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने द्वारा निर्मित मेड इन इंडिया स्वदेशी एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमान (LCA Mark 1A fighter aircraft) ने आज अपनी पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर कामयाबी की नई इबारत लिखी। विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान 15 मिनट तक हवा में रहा।

वायुसेना की ताकत में होगा इजाफा

बता दें कि HAL मार्च के अंत तक वायुसेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंप सकता है। इस लड़ाकू विमान को वायुसेना पाकिस्तान की सीमा से सटे बीकानेर स्थित नाल एयरक्राफ्ट स्टेशन पर तैनात किया सकता है। इसकी तैनाती से वायुसेना की ताकत में काफी इजाफा होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article