देश

Telangana Bus Fire: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा! चलती बस में लगी आग, जिंदा जली महिला, शीशे तोड़कर बाहर कूदे यात्री

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2024, 12:12 PM IST

Telangana Bus Fire News: हैदराबाद से चित्तूर जा रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की वोल्वो बस पलट गई और उसमें आग लग गई। बस में 40-50 यात्री सवार थे, हादसे में बस में सवार एक महिला जिंदा जल गई।

Image

तेलंगाना में एक निजी बस में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई (फाइल फोटो)

Telangana Bus Fire News: तेलंगाना के जोगुलंबा गडवाल जिले में शनिवार तड़के एक निजी बस में आग (Telangana Bus Fire ) लगने से एक महिला जिंदा जल गई और चार अन्य यात्री घायल हो गए, यह घटना हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एर्रावल्ली चौराहे के पास देर रात करीब 2.30 बजे हुई, इस हादसे की खबर सामने आने से हड़कंप मच गया।

हैदराबाद से चित्तूर जा रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की वोल्वो बस पलट गई और उसमें आग लग गई। बस में 40-50 यात्री सवार थे। लगभग सभी यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए, लेकिन एक महिला आग की लपटों में फंस गई और जलकर मर गई।

बस हादसे में चार यात्री घायल हो गए

हादसे में चार अन्य यात्री घायल हो गए, उनमें से तीन को गडवाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चौथे को हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया गया है।सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई

बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई वहीं पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई जिसके कारण यह दुर्घटना हुई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article