वाराणसी

देखते ही देखते आग का गोला बनी बस, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 11:34 PM IST

अधिकारियों के मुताबकि, रात्पीनगर डिपो की बस में आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया। अधिाकरियों ने बताया, बस में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Image

बस में लगी आग (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

बनारस से गोरखपुर आ रही बस में बुधवार को बड़ी घटना हो गई। रास्ते में बस आग का गोला बन गई। आग लगते ही बस का ड्राइवर और कंडक्टर भाग निकले, जिसके बाद यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस भयानक हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गोरखपुर के बड़हलगंज के पटना चौराहे के पास हुआ। यहां जैसे ही बस पहुंची, बस से धुआं निकलने लगा, जब तक यात्री कुछ समझ पाते बस आग का गोला बन गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

बस में आग लगने की सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। अधिकारियों के मुताबकि, रात्पीनगर डिपो की बस में आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया। अधिाकरियों ने बताया, बस में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article