Fire Break Out in Train: महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक ट्रेन भी भीषण आग लग गई और इसके पांच कोच चपेट में आ गए। हालांकि इस आगजनी में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है और सभी सुरक्षित हैं। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में हैं।
आग के कारणों का पता नहीं
ट्रेन में आग कैसे लगी अभी यह पता नहीं लग पाया है। पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रेन में आग का नजारा बेहद डरावना था और वीडियो में देखा जा सकता है कि इस ट्रेन के पांच कोच में भीषण आग लगी हुई दिख रही है।
