देश

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में खरीदी सब्जियां, VIDEO VIRAL

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 11:17 PM IST

Nirmala Sitharaman: भारत में महंगाई पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ रही है और इसके विभिन्न कारणों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जैसे कि भोजन और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आदि। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में तेज गिरावट इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है।

Image

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में खरीदी सब्जियां
  2. वित्त मंत्री ने सब्जी बेच रहे दुकानदारों से की बात
  3. सब्जी खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने शनिवार को सुबह से लेकर रात तक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (Chennai) में दिन बिताया। अपने सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रात में शहर के मायलापुर बाजार में रुक गई।इस दौरान उन्होंने बाजार में सब्जी बेच रहे दुकानदारों से बात की। साथ ही उनसे उनकी दिक्कतों के बारे में भी पूछा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चेन्नई में खरीदी सब्जियां

बाद में वह एक दुकान पर रुकी और सब्जियां (Vegetables) खरीदीं। निर्मला सातीरमण ऑफिस वाले ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को शेयर भी किया गया है। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री के सब्जी मंडी में रुकने और सब्जी खरीदने के वीडियो पर लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट भी किया है। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि मैम, सब्जियों, फलों और दैनिक आवश्यकताओं की कीमतों के बारे में लोगों की समस्या की जमीनी स्तर पर समझ की जरूरत है।

पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ रही है भारत में महंगाई

भारत में महंगाई पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ रही है और इसके विभिन्न कारणों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जैसे कि भोजन और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी आदि। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि डॉलर के मुकाबले रुपए में तेज गिरावट इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article