देश

10नवंबर से पांचवीं वंदे भारत ट्रेन ! 483 किमी का सफर करेगी तय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 03:45 PM IST

हाल ही में दिल्ली से उना के बीच चौथी वंदे भारत को पीएम नरेंद्र मोदी ने झंडी दिखाई थी।

Image

फिलहाल अभी चार वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं।

चेन्नई-बेंगलुरु और मैसुरु के बीच देश की पांचवीं वंदे भारत ट्रेन को 10 नवंबर को हरी झंडी दिखाए जाने की उम्मीद है और इसी के साथ दक्षिण भारत में भी इस ट्रेन की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।यह ट्रेन करीब 483 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।रेलवे ने हाल में देश की तीसरी और चौथी वंदे भारत ट्रेन क्रमश: गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए शुरू की है। इन दोनों राज्यों में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक में अगले साल चुनाव होने वाले हैं।

चौथी ट्रेन ऊना से दिल्ली तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिचार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।यह ट्रेन ऊना, चंडीगढ़ और नयी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम कर देगी और यह सुरक्षा की उन्नत सुविधाओं से लैस है।हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस उस समय और चर्चा में आई जब अहमदाबाद से मुंबई जाने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई। भारतीय रेलवे का लक्ष्य है कि अलग अलह रूटों पर वंदे भारत को 2024 तक चलाया जाए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article