देश

बदमाशों को देख नहीं डरी 8 साल की बच्ची, किया ऐसा काम कि भाग खड़े हुए बदमाश

Faridabad Crime: फरीदाबाद में एक आठ साल की बच्ची ने अपनी बहादुरी से सबको हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची ने न सिर्फ अपनी सूझबूझ से खुद की जान बचाई बल्कि बदमाशों को भी भागने पर मजबूर कर दिया।

Image

8 साल की बच्ची ने बदमाशों को खदेड़ा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Faridabad: फरीदाबाद में 8 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई उसके हौसले पर नाज कर रहा है। जानकारी के अनुसार, बच्ची ने न सिर्फ अपनी सूझबूझ से खुद की जान बचाई बल्कि बदमाशों को भी भागने पर मजबूर कर दिया। बता दें, गुरुवार शाम सोहना रोड स्थित रवि भाटी हार्डवेयर दुकान पर 8 साल की कृतिका काउंटर पर बैठकर स्कूल का काम कर रही थी। इस बीच 3 बदमाश बाइक से उसके दुकान के पास पहुंचे। तीनों बदमाशों ने चेहरे को ढंक रखा था। 2 बदमाश दुकान के अंदर घुसे। दुकान में घुसते ही एक ने पिस्टल दिखाकर बच्ची को धमकाया और काउंटर में रखे रुपए देने के लिए कहा। ये देख बच्ची ने बिना डरे अपनी कुर्सी के पास लगी घंटी को बजा दिया। जैसे ही ऊपर मौजूद बच्ची के परिजनों ने घंटी की आवाज सुनी, वे तुरंत दुकान पर पहुंचे। परिजनों को आता देख बदमाश तुरंत बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बच्ची के पिता रवि भाटी ने बताया कि उनकी दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में बच्ची को काउंटर पर बैठा देखा जा सकता है, जबकि बदमाश उसे धमकाते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बावजूद परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, लोग बच्ची की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें