देश

Fact Check: क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का 268 टन सोना गिरवी रख दिया है? जानिए सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 2, 2023, 11:04 PM IST

Fact Check : एक न्यूज पेपर की क्लिपिंग टाइप की फोटो है, पीएम मोदी की फोटो लगी है और एक आरटीआई के हवाले से दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का 268 टन सोना गिरवी रख दिया है। फैक्ट चेक के जरिये जानिए सच्चाई।

Fact Check : फैक्ट चेक की क्लास में आज आपको इस दावे का सच बताएंगे कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का 268 टन सोना गिरवी रख दिया है। क्या पीएम मोदी ने चोरी छिपे 200 टन सोना विदेश भेज दिया है। क्योंकि हो सकता है आपके पास भी एक न्यूज़ आर्टिकल के रूप में ऐसा दावा करनेवाला मेसेज आया हो।

इसमें एक न्यूज पेपर की क्लिपिंग टाइप की फोटो है, पीएम मोदी की फोटो लगी है और एक आरटीआई के हवाले से दावा किया गया है कि ऐसा पता चला है कि पीएम मोदी ने देश का सोना बाहर भेज दिया है। फोटो में दावा है कि 2011 में आरबीआई के पास जितना सोना था उससे 268 टन कम सोना 2015 में मिला है। हमने इस खबर का फैक्ट चेक किया और ये खबर झूठी निकली। आरबीआई ने बकायदा बयान जारी कर इस दावे को झूठा बताया है।

आरबीआई के स्टेटमेंट के मुताबिक दुनिया भर के केंद्रीय बैंक अपने पास मौजूद सोने का कुछ हिस्सा विदेशी सेंट्रल बैंकों में सुरक्षित रखते हैं। हर देश ऐसा करता है। भारत ने भी ऐसा किया हुआ है लेकिन 2014 या उसके बाद भारत ने कोई सोना विदेशी सेंट्रल बैंक में ट्रांसफर नहीं किया है। यानि हमारे फैक्ट चेक में ये दावा झूठा निकला कि पीएम मोदी ने देश का सोना चोरी छुपे विदेश में गिरवी रख दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article