देश

तमिलनाडु: पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, मौके पर पहुंचा अग्निशमन दल, बचाव कार्य जारी

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। मौके पर अग्निशमन दल मौजूद है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Explosion in Firecracker Factory: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। मौके पर अग्निशमन दल मौजूद है। अग्निशमन और बचाव विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से वह गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया जहां पटाखे रखे हुए थे। उसने बताया कि सात्तूर और शिवकाशी से दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कारखाने में विस्फोट होने से आस-पास स्थित कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए। उसने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article