देश

'बलरामपुर से जल्लाद को किया गिरफ्तार, ऐसे समाज और राष्ट्र विरोधियों तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे...' छांगुर बाबा पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज विरोधी व राष्ट्र विरोधी हरकतों में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, और ऐसा करने वाले लोगों को चकनाचूर कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का इशारा संभवत: धर्मांतरण रैकेट के कथित सरगना जलालुद्दीन की तरफ था। आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जलालुद्दीन की गतिविधियां न केवल असामाजिक हैं, बल्कि राष्ट्रविरोधी भी हैं।

Image

समाज व राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, ऐसे लोगों को चकनाचूर कर देंगे: आदित्यनाथ

Photo : ANI

Changur Baba Case: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि समाज विरोधी व राष्ट्र विरोधी हरकतों में लिप्त तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, और ऐसा करने वाले लोगों को चकनाचूर कर दिया जाएगा। उन्होंने आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में कहा कि मंगलवार को बलरामपुर में एक जल्लाद को हम लोगों ने गिरफ्तार किया है। वह जल्लाद हिंदु बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करता था। पैसे में सौदेबाजी करता था, लेकिन अब ऐसे तत्वों के साथ सख्ती की जा रही है। हम समाज को टूटने भी नहीं देंगे और राष्ट्रविरोधी-समाजविरोधी तत्वों को भी चकनाचूर करके रहेंगे।

जलालुद्दीन की गतिविधियां राष्ट्रविरोधी भी हैं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री का इशारा संभवत: धर्मांतरण रैकेट के कथित सरगना जलालुद्दीन की तरफ था। आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जलालुद्दीन की गतिविधियां न केवल असामाजिक हैं, बल्कि राष्ट्रविरोधी भी हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढील न बरतने का आश्वासन देते हुए कि मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की संपत्ति जब्त की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। एक बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के सठियांव ब्लॉक के केरमा गांव में एक्सप्रेसवे के किनारे हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की। आजमगढ़ को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। मुख्यमंत्री योगी ने यहां 60 लाख वां पौधा लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस विराट अभियान का हिस्सा बनने के लिए आजमगढ़ व प्रदेशवासियों का आभार प्रकट किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article