देश

Video: उर्सुला वॉन डेर लेयेन और लुइस सैंटोस दा कोस्टा का भारत में हुआ ग्रैंड वेलकम, गणतंत्र दिवस समारोह पर हैं चीफ गेस्ट

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन रविवार को भारत पहुंचे, जहां दिल्ली में उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भव्य स्वागत किया गया। दोनों नेता 27 जनवरी को होने वाले 16वें EU-India शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस समिट में व्यापार, सुरक्षा, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक, नवाचार और लोगों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

Image

एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का भारत में हुआ भव्य स्वागत

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन का रविवार को भारत आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। दोनों नेताओं को दिल्ली पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भारत पहुंचने के बाद एंटोनियो कोस्टा ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भारत के 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 16वें EU-India समिट के लिए नई दिल्ली पहुंचकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। व्यापार, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में EU-India साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।”

16वें EU-India शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा भारत

भारत 27 जनवरी को होने वाले 16वें EU-India शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व कर रहे दोनों शीर्ष नेताओं की मेजबानी करेंगे।

यूरोपीय परिषद के बयान के अनुसार, इस समिट में दोनों पक्ष संयुक्त EU-India व्यापक रणनीतिक एजेंडा को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इसका उद्देश्य व्यापार, सुरक्षा और रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन, तकनीक, नवाचार और लोगों के बीच सहयोग को और मजबूत करना है।

एंटोनियो कोस्टा ने कहा, “भारत यूरोपीय संघ के लिए एक अहम साझेदार है। हम मिलकर नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने की क्षमता और जिम्मेदारी साझा करते हैं।”

गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट हैं एंटोनियो कोस्टा

शिखर सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय और बहुपक्षीय सहयोग को विस्तार देने पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही दोनों नेता 26 जनवरी को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि हाल के वर्षों में EU-India संबंधों में सकारात्मक गति देखने को मिली है और उच्च स्तरीय संवाद लगातार मजबूत हुआ है। अक्टूबर 2025 में यूरोपीय संघ परिषद द्वारा नए EU-India रणनीतिक एजेंडा को मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत द्विपक्षीय संबंधों को और गहराई देने का लक्ष्य रखा गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

MLC Election 2026: विधान परिषद की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 11 और बिहार की 8 सीटें शामिल

MLC Election 2026: विधान परिषद की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 11 और बिहार की 8 सीटें शामिल

आज की ताजा खबर, 22 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओपी राजभर ने फिर दोहरायी यूपी को बांटने की मांग, पाकिस्तान में आज कई जगह प्रदर्शन...तमिलनाडु में स्कूली छात्रों के लिए नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत

आज की ताजा खबर, 22 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओपी राजभर ने फिर दोहरायी यूपी को बांटने की मांग, पाकिस्तान में आज कई जगह प्रदर्शन...तमिलनाडु में  स्कूली छात्रों के लिए नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत

Sahil Wakode Suicide: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, विवादों के बीच IIT बॉम्बे छात्र प्रतिनिधियों का आया बयान

Sahil Wakode Suicide: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, विवादों के बीच IIT बॉम्बे छात्र प्रतिनिधियों का आया बयान

निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोकी गई, परिजनों ने आत्महत्या के दावे पर खड़े किए सवाल

निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोकी गई, परिजनों ने आत्महत्या के दावे पर खड़े किए सवाल

PAK बॉर्डर के पास कांपेगा आसमान, F-35 और राफेल समेत खतरनाक फाइटर जेट लेकर भारत पहुंच रहे 40 देश, क्या होने वाला है?

PAK बॉर्डर के पास कांपेगा आसमान, F-35 और राफेल समेत खतरनाक फाइटर जेट लेकर भारत पहुंच रहे 40 देश, क्या होने वाला है?