Chhattisgarh Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांकेर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबरें सामने आ रही हैं, बताते हैं कि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है।
सुरक्षा बलों ने घटना स्थल से एके-47 बरामद किए हैं वहां सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है, बताते हैं कि पोलिंग पार्टी को सुरक्षा देने के लिए जवानों की तैनाती की गई थी वहीं पर मुठभेड़ चली है, ऐसा बताया जा रहा है।
गौर हो कि वोटिंग से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर बम की चपेट में आने से सीमा सुरक्षा बल का एक जवान और मतदान दल के दो सदस्य घायल हो गए थे, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेबेटियां थाना क्षेत्र में प्रेशर बम की चपेट में आने से बीएसएफ के जवान चंद्रप्रकाश सेवल और मतदान दल के दो सदस्य घायल हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हो रहा मतदान
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान है। सात नवंबर मंगलवार को राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 12 विधानसभा क्षेत्रों समेत 20 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।
