देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, 2 आतंकियों के छिपे होने की सूचना; सेना का ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के दूल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया।

Image

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kishtwar Encounter: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पर्वतीय जिले के दूल इलाके में तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को देखते ही कम से कम दो छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुठभेड़ की पुष्टि की। उसने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सतर्क जवानों ने एक अभियान चलाया और रविवार तड़के उनका आतंकवादियों से आमना सामना हुआ तथा दोनों के बीच गोलीबारी हुई। सेना ने कहा कि अभियान जारी है।

दो सैन्यकर्मी शहीद

बता दें कि घाटी में भारतीय सेना पूरी तरह से सतर्क है। इससे पहले शुक्रवार देर रात को कुलगाम जिले के अखल देवसर वन क्षेत्र में चल रहा आतंकवाद विरोधी अभियान अपने 10वें दिन प्रवेश कर गया। इसमें एक स्थानीय नागरिक मारा गया है। इस अभियान में सेना के दो जवान शहीद हो गए और चार अन्य घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेना के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल वन क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुक्रवार को रात भर जारी रही, जिसमें दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए। शुक्रवार देर रात आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए थे। इनमें से दो की मौत हो गई। दोनों सैनिकों की पहचान 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कांस्टेबल हरमिंदर सिंह और लांस नायक प्रीतपाल सिंह के रूप में हुई है। चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चिनार कोर अपने वीर सैनिकों, लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देता है, जिन्होंने राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण दिए। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोकग्रस्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article