देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरा, रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में रविवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलाके में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों को जैसे ही आतंकवादियों के होने की सूचना मिली उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

Image

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी (फाइल फोटो: AP)

Photo : AP

Kishtwar Encounter: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में रविवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलाके में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों को जैसे ही आतंकवादियों के होने की सूचना मिली उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में मुठभेड़ की जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह संक्षिप्त मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई, जब पुलिस ने भारतीय सेना की सहायता से दच्छन और नागसेनी के बीच स्थित खानकू जंगल में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की।

तलाशी अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर तक मुठभेड़ जारी रही, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए तलाश अभियान जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article