देश

OMG! मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ी EMU ट्रेन, बैठे और खड़े यात्रियों ने भागकर बचाई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 06:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शकूर बस्ती से आ रही एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन चढ़ गई। प्लेटफॉर्म पर उपस्थित लोगों ने भागकर जान बचाई। ट्रेन इंजन के चढ़ने की कुछ दूरी पर ही लाइन का पोल लगा हुआ था जिससे इंजन टकरा गया और क्षतिग्रस्त होकर रुक गया।

मथुरा : शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से आ रही एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (EMU) ट्रेन मथुरा रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। मथुरा जंक्शन पर उस समय बड़ा हादसा हो गया जब शकूरपुर बस्ती नई दिल्ली से मथुरा आई शटल (लोकल) ईएमयू ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रेन इंजन प्लेटफार्म पर चढ़ा उस समय प्लेटफार्म पर बैठी और खड़ी सवारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई और ट्रेन में बैठी सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थी।

बताया जा रहा है कि ट्रेन चालक ट्रेन को बंद कर खड़ी कर रहा था तभी किसी कारण वश इंजन ने रफ्तार पकड़ ली और ट्रेन ब्रेकर को तोड़ती हुई प्लेटफार्म पर दौड़ने लगी । प्लेटफार्म पर इंजन को चढ़ता देख प्लेटफार्म पर बैठे और खड़े लोग भाग निकले लेकिन उनका सामान ट्रेन इंजन के नीचे दबा देखा गया है। चस्मदीदो के मुताबिक एक बच्चा ट्रेन के नीचे आया लेकिन जान बच गई।

इस हादसे में बड़ी बात यह रही कि प्लेट फार्म पर। ट्रेन इंजन के चढ़ने की कुछ दूरी पर ही ओएचई लाइन का पोल लगा हुआ था जिससे इंजन टकरा गया और क्षतिग्रस्त होकर रुक गया और यदि बिजली का पोल नही होता तो ट्रेन कहा तक प्लेट फार्म पर पहुंचती और कितने लोग इसकी चपेट में आते इसका अंदाजा नही लगाया जा सकता फिलहाल कोई जनहानि न होने पर रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है और हादसे के कारणों की जांच में जुट गए है।

मथुरा स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी यात्री पहले ही ट्रेन से उतर चुके थे और घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन शकूर बस्ती से आती है। ट्रेन रात 10:49 बजे आई। सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे। अचानक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। हम इस घटना के कारण की जांच कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अपलाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article