देश

Election Commission: सपा के आरोपों पर चुनाव आयोग ने यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी से मांगा जवाब

UP Chief Election Officer: चुनाव आयोग ने सपा के आरोपों पर यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी से जवाब मांगा है, उपचुनाव में बीएलओ के ट्रांसफर में राजनीति के आरोप लगे हैं।

Image

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत जवाब मांगा है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • समाजवादी पार्टी का आरोप उपचुनाव वाली 10 सीटों से मुस्लिम और यादव अधिकारियों का हटाया जा रहा है
  • समाजवादी पार्टी का दो सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल शिकायतों के साथ चुनाव आयोग पहुंचा था
  • प्रतिनिधिमंडल में रामगोपाल यादव और राज्यसभा सांसद जावेद खान शामिल थे

Election Commission News: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों की समाजवादी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत जवाब मांगा है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि उपचुनाव वाली 10 सीटों से मुस्लिम और यादव अधिकारियों का हटाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी का दो सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल कल इन्हीं शिकायतों के साथ चुनाव आयोग पहुंचा था। इस प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव और राज्यसभा सांसद जावेद खान शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने खासकर दो विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग में भेदभाव और राजनीति करने का आरोप लगाया है। सपा ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुरादाबाद के कुंदरकी और कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल ऑफिसर(BLO) और सुपरवाइजर के तबादले में राजनीति हो रही है।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article