देश

Maharashtra New CM: जनता के मन में जो शंकाएं थीं, उनको एकनाथ शिंदे ने दूर कर दिया बोले फडणनवीस

maharashtra new cm:भाजपा के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति में मतभेद नहीं होते हैं।

Image

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन?

maharashtra new cm:महाराष्ट्र में कई दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री पर संशय बुधवार को शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ समाप्त हो गया। निवर्तमान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व जो फैसला लेगा, वह उन्हें मंजूर होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य का अगला सीएम भाजपा का होगा।

फडणवीस ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमारी महायुति में कभी भी किसी के बीच कोई मतभेद नहीं रहे हैं। हमने हमेशा मिलकर निर्णय लिए हैं और चुनाव से पहले भी हमने यही कहा था कि चुनाव के बाद हम साथ बैठकर निर्णय करेंगे। जिन लोगों के मन में कुछ शंकाएं थीं, उन्हें दूर करने का काम एकनाथ शिंदे ने किया है। जल्द ही हम अपने नेताओं के साथ बैठकर उचित निर्णय लेंगे।"

सरकार कब तक बनेगी, इस सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "आप लोग थोड़ी देर और इंतजार कीजिए।" इससे पहले, एकनाथ शिंदे ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र में अगले सीएम का रास्ता साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला सर्वमान्य होगा। भाजपा का सीएम उन्हें मंजूर होगा।

उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं है। पीएम मोदी जो निर्णय लेंगे, वह मुझे मंजूर होगा। मैं चट्टान की तरह पीएम मोदी के साथ खड़ा हूं। पीएम मोदी भी चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े हैं। बीजेपी का मुख्यमंत्री मुझे मंजूर होगा। मुझे पीएम मोदी और अमित शाह का फैसला मंजूर है। पीएम मोदी जो कुछ भी निर्णय लेंगे, वह शिवसेना को मंजूर है। महायुति मजबूत है और हम सब मिलकर काम करने को तैयार हैं।"

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article