देश

धनुष-बाण पर शिंदे गुट का दावा पेश, ठाकरे गुट को EC से शनिवार तक का समय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 05:55 PM IST

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने धनुष-बाण चुनाव चिन्ह पर दावा किया, निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट से शनिवार तक मांगा जवाब

Image

शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर एकनाथ शिंदे गुट का दावा

शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने धनुष-बाण चुनाव चिन्ह पर दावा किया है। निर्वाचन आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट से शनिवार तक जवाब मांगा है।बता दें कि अंधेरी ईस्ट में 3 नवंबर को बायपोल होने जा रहा है। एकनाथ शिंदे गुट की कवायद है कि पार्टी के सिंबल पर जल्द से जल्द फैसला हो। अगर पार्टी का सिंबल एकनाथ शिंदे गुट को मिलता है तो औपचारिक तौर पर उनके गुट को ही शिवसेना माना जाएगा। लिहाजा चुनाव आयोग से शिंदे कैंप ने जल्द से जल्द फैसला करने की गुजारिश की है।

जवाब के लिए सात अक्टूबर तक का था समय

चुनाव आयोग ने पहले दोनों गुटों से 7 अक्टूबर तक अपनी बात और लिखित बयान देने को कहा था ताकि मामले की सुनवाई शुरू की जा सके. 4 अक्टूबर को एक पत्र में, शिंदे गुट ने चुनाव आयोग से उसकी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने और अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पहले चुनाव चिह्न आवंटित करने का अनुरोध किया ताकि इसके दुरुपयोग से बचा जा सके। पत्र में दावा किया गया है कि ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना अवैध और अवैध रूप से एक उम्मीदवार को खड़ा करने और पार्टी के भीतर आवश्यक समर्थन के बिना शिवसेना के आवंटित प्रतीक का दावा करने का प्रयास करेगी। इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना ने जहां लटके की पत्नी रुतुजा को चुनाव में उतारा है, वहीं बीजेपी बीएमसी के पूर्व पार्षद मुर्जी पटेल को मैदान में उतार रही है।

असली शिवसेना किसकी, विवाद

एकनाथ शिंदे गुट का कहना है कि वो ही असली शिवसेना हैं। बाला साहेब ठाकरे के विचारों को आगे ले जा रहे हैं। जो लोग बाला साहेब के विचारों को आगे ले जाने की बात किया करते थे आखिर क्या किया। सत्ता के खातिर सिद्धांतों से समझौता किया और महाविकास अघाड़ी उसका उदाहरण था। बाला साहेब ने हमेशा से क्षद्म धर्मनिरपेक्षता का विरोध किया था। लेकिन उद्धव जी ने क्या किया। एक एक कर एनसीपी और कांग्रेस के दबाव में फैसले बदलते गए। एक तरह से शिवसेना अपनी जड़ों से कटती गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article