Video: 'बंगाल के लोगों को BJP की सरकार मिले...' पीएम मोदी से लेकर भाजपा पर क्या-क्या बोले बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन
- Authored by: Saket KumarEdited by: रवि वैश्य
- Updated Dec 15, 2025, 01:31 PM IST
BJP Working President: भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन पीएम मोदी, भाजपा पार्टी से लेकर बंगाल पर अपनी बात कही है, देखिए और क्या-क्या कहा...
बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन
BJP Working President: भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन ने पटना में 'टाइम्स नाउ नवभारत' के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्टी की नीतियों, पीएम मोदी, बंगाल में पार्टी की रणनीति आदि विषयों को लेकर बात रखी। देखिए और क्या-क्या कहा...
नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को एक सूत्र में जिस तरह से बाँधा है आने वाले दिनों में हम लोग भाजपा को और मज़बूत करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है समाज के हर वर्ग में नया नेतृत्व पैदा करना और हर क्षेत्र में नए नेतृत्व को उभारना।
नितिन नबीन बोले कि मुझे लगता है कि नए नेतृत्व को भाजपा आगे देखना चाहती है, भाजपा पहले उसको सिखाती है समझाती है और फिर आगे बढ़ाती है।
वहीं बंगाल चुनाव पर कहा बंगाल में अब ममता दीदी की अराजकता और भ्रष्टाचार से लोग मुक्ति चाहते हैं, उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को BJP की सरकार मिले इसके लिए हमलोग प्रयास करेंगे।
पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया
इससे पहले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए नितिन नबीन की नियुक्ति की सूचना मिलने पर पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल छा गया और बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को एक मेहनती कार्यकर्ता बताया। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
कौन हैं नितिन नबीन
नितिन नबीन को उनके पिता और भाजपा के दिग्गज नेता नवीन किशोर सिन्हा के निधन के कारण खाली हुई पटना पश्चिम विधानसभा सीट से महज 26 साल की उम्र में चुनाव मैदान में उतारा गया था। तब से लेकर लगभग दो दशकों में नबीन बदले नाम वाले बांकीपुर से लगातार जीत के बाद पांच बार विधायक रह चुके हैं। कायस्थ समुदाय से आने वाले नबीन वर्तमान में बिहार में पथ निर्माण मंत्री हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।