देश

लालू यादव के एक और करीबी पर ED का एक्शन, कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 10:26 AM IST

ED Raid: ईडी ने सुबह-सुबह आरजेडी नेता सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रेत माफियाओं से संबंधित है। सुभाष यादव का लालू यादव का करीबी बताया जाता है।

Image

लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव के घर ED की छापेमारी

Photo : ANI

ED Raid: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू यादव के एक और करीबी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सुबह-सुबह आरजेडी नेता सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई रेत माफियाओं से संबंधित है। ईडी की एक टीम दानापुर स्थित उनके आवास पर भी सर्च ऑपरेशन चला रही रही है। इसके अलावा करीब आधा दर्जन ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाष यादव पर बिहार में 14 मुकदमे दर्ज हैं। उन पर लालू यादव के परिजनों को अवैध तरीके से जमीन व फ्लैट देने के आरोप भी लगते रहे हैं। वह झारखंड के चतरा से राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि, वह चुनाव हार गए थे। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम सुभाष यादव के निजी आवास, पानी फैक्टरी, मछलिया अपार्टमेंट, साहपुर ऑफिस और दियारा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!