देश

Land for Job Scam : दिल्ली में तेजस्वी के आवास सहित बिहार-झारखंड में ED की रेड, पूर्व MLA के घर पर भी छापा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 02:07 PM IST

Land for Job Scam : नौकरी के बदले जमीन मामले में हाल ही में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके पति लालू यादव से पूछताछ हुई है। ईडी की रेड को इस पूछताछ से जोड़कर देखा जा रहा है।

Land for Job Scam : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बिहार-झारखंड और दिल्ली में करीब 15 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई शुरू की। बिहार के डिप्टी सीएम एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास पर भी जांच एजेंसी का छापा पड़ा। समझा जाता है कि छापे की ये कार्रवाई लैंड फॉर जॉब स्कैम में हुई है। ईडी की एक टीम पटना के फुलवारी शरीफ स्थित राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक अबु दोजाना के यहां पहुंची और वहां तलाशी अभियान शुरू किया। दोजाना के यहां पहले भी आय कर विभाग का छापा पड़ चुका है।

बता दें कि नौकरी के बदले जमीन मामले में हाल ही में बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके पति लालू यादव से पूछताछ हुई है। ईडी की रेड को इस पूछताछ से जोड़कर देखा जा रहा है।

मामले में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है सीबीआई

लैंड फॉर जॉब स्कैम की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। इस मामले में जांच एजेंसी आरोपपत्र दायर कर चुकी है। अब ईडी की जांच मनीलॉन्ड्रिंग से जुड़ी है। ईडी इस बात का पता कर रही है कि इस घोटाले में पैसे कैसे और किन लोगों तक पहुंचे। जाहिर है कि ईडी की यह जांच आरोपियों के लिए नई मुसीबत बन सकती है। दोजाना राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। विशेष अदालत ने इस घोटाले में लालू, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article