देश

छत्तीसगढ़: शराब घोटाले में ED ने कवासी लखमा को किया गिरफ्तार, सफाई में बोले-मैं गरीब नेता हूं, मेरे पास फूटी कौड़ी भी नहीं

आरोप है कि कवासी लखमा ने राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार में उत्पाद शुल्क मंत्री के रूप में अपने शासनकाल के दौरान अपराध की आय का बड़ा हिस्सा हासिल किया था।

Image

कवासी लखमा गिरफ्तार

ED Arrests Kawasi Lakhma: प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री मौजूदा कांग्रेस विधायक कवासी लखमा गिरफ्तार किया है। ईडी ने सोमवार को कहा था कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखमा को कथित शराब घोटाले से मासिक आधार पर बड़ी रकम नकद मिलती थी। ये घोटाला लगभग 2,161 करोड़ रुपये का है। एजेंसी के मुताबिक, कवासी लखमा ने राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार में उत्पाद शुल्क मंत्री के रूप में अपने शासनकाल के दौरान अपराध की आय का बड़ा हिस्सा हासिल किया था।

लखमा ने खुद को बेकसूर बताया

वहीं, कवासी लखमा ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि मैं गरीब नेता हूं, मेरे पास फूटी कौड़ी भी नहीं है। मेरे घर से एक भी रुपया नहीं पकड़ा गया है। मुझे जबरदस्ती गिरफ्तार किया गया है। केंद्र और प्रदेश में बैठे नेताओं के इशारों पर मुझे बदनाम किया जा रहा है। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर मुझे गिरफ्तार किया गया है।

ईडी के अनुसार, राज्य में कथित शराब घोटाला 2019-22 के बीच किया गया था जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का शासन था। कोंटा (सुकमा जिला) से छह बार विधायक रहे लखमा उस समय आबकारी मंत्री थे। एजेंसी ने पहले दावा किया था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेब में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध आय गई।

क्या है मामला?

कथित तौर पर 2019 और 2022 के बीच हुए शराब घोटाले में ईडी की जांच से पता चला कि विभिन्न अवैध तरीकों से अवैध कमीशन लिया गया। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, शराब की खरीद और बिक्री के लिए जिम्मेदार राज्य निकाय, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड द्वारा खरीदी गई शराब के हर मामले में डिस्टिलर्स से रिश्वत ली गई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें