देश

ED Raid: बिहार के IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ मामले में ईडी ने फिर से की छापेमारी

IAS officer Sanjeev Hans: संजीव हंस 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो पिछली पदस्थापना के रूप में बिहार ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत थे।

Image

ED की छापेमारी

ED Raid on IAS officer Sanjeev Hans: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ जारी धनशोधन से जुड़े मामले की जांच के तहत बृहस्पतिवार को बिहार सरकार के कुछ अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ नए सिरे से छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि पटना में करीब छह-सात जगहों पर छापेमारी की जा रही है। कुछ नकदी और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह छापेमारी रिश्वतखोरी के आरोपों का सामना कर रहे सरकारी अधिकारियों और इंजीनियरों के यहां की जा रही है।आईएएस अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ धन शोधन से जुड़ा मामला बिहार पुलिस की विशेष सतर्कता इकाई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से उत्पन्न हुआ है।

ईडी ने आरोप लगाया है कि हंस ने 'बिहार सरकार में विभिन्न प्रमुख पदों पर रहते हुए और 2018-2023 के दौरान केंद्रीय प्रतिनियुक्तियों के दौरान भ्रष्ट आचरण में लिप्त होकर अवैध धन अर्जित किया।'

ईडी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी लेने के लिए हंस से संपर्क नहीं किया जा सका। एजेंसी ने इससे पहले हंस के 'सहयोगियों' द्वारा अर्जित 23 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article