देश

Earthquake Today in India 6 April: भारत में आज कहां आया भूकंप, कहां लगे तेज झटके? जानिए तीव्रता से नुकसान तक

Earthquake Today in India 6 April: भारत में आज कहां भूकंप आया है? देश के किस राज्य में भूकंप के झटके लगे हैं? क्या दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में भी भूकंप आया है? जानिए भूकंप की तीव्रता से लेकर समय तक, सबकुछ...

Image

भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया?

Earthquake Today in India 6 April: भारत में आज कहां भूकंप आया है। भारत में रात को सिक्किम में भूकंप के झटके लगे हैं। सिक्किम में आए भूकंप की तीव्रता 2.6 थी। यहां कम तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। आज अभी तक किसी भी राज्य में भूकंप के झटके नहीं लगे हैं। दिल्ली से लेकर नोएडा तक में कोई भूकंपीय घटना दर्ज नहीं हुई है।

भारत में 6 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 6 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
सिक्किम2.611:46:35 PM (5 March)5 KMगंगटोक

दुनिया में 6 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 6 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
न्यूजीलैंड5.406:12:27 AM10 KMकरमाडेक द्वीप
म्यांमार3.204:54:22 AM73 KM24.411, 94.563

दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप किस देश में आता है?

दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप जापान में आते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि जापान चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों- पैसिफिक, फिलीपीन, यूरेशियन और नॉर्थ अमेरिकन प्लेट- के जंक्शन पर स्थित है, जहां प्लेटों की लगातार हलचल के कारण भूकंप बार-बार आते रहते हैं। जापान दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र Pacific Ring of Fire पर स्थित है। यह वह इलाका है जहां पृथ्वी की कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती और एक-दूसरे के नीचे धंसती रहती हैं। जब ये प्लेटें लगातार खिसकती हैं, तो उनके बीच भारी दबाव जमा होता रहता है। यही दबाव जब अचानक टूटता है, तो भूकंप के रूप में ऊर्जा बाहर निकलती है। जापान के आसपास समुद्र के नीचे कई सक्रिय फॉल्ट लाइनें भी हैं, जो इस प्रक्रिया को और तेज बनाती हैं। इसी कारण वहां छोटे-बड़े झटके बहुत बार महसूस किए जाते हैं, और जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप आने वाले देशों में गिना जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article