देश

Earthquake Today in India 2 April: भारत में कहां-कहां भूकंप आया? 2 घंटे के अंदर इंडोनेशिया में लगे पांच झटके

Earthquake Today in India 2 April: भारत में आज कहां भूकंप आया। क्या हरियाणा के बाद दिल्ली में भी भूकंप के झटके लगे हैं। हरियाणा और लद्दाख में गुरुवार को भूकंप आया है।

Image

भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया?

Earthquake Today in India 2 April: भारत में आज कहां भूकंप आया। भारत में गुरुवार को हरियाणा और लद्दाख में भूकंप आया है। हरियाणा के सोनीपत में सुबह छह बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। वहीं लद्दाख में 5 बजकर 42 मिनट पर भूकंप आया। भारत के अलावा आज दुनिया का सबसे तेज भूकंप इंडोनेशिया में आया है। इंडोनेशिया में आए भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। इंडोनेशिया में पिछले 2 घंटे में 5 भूकंप के झटके लग चुके हैं।

भारत में 2 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 2In India)

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
हरियाणा2.105:59:225 KMसोनीपत
लद्दाख4.305:42:05170 KMलेह

दुनिया में 2 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 2 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
इंडोनेशिया5.15:45 AM35 KMउत्तरी सुलावेसी
इंडोनेशिया5.15:24 AM35 KMउत्तरी मालुकु
इंडोनेशिया5.44:43 AM35 KMउत्तरी सुलावेसी
अमेरिका3.14:38 AM76 KMअलस्का
इंडोनेशिया5.54:37 AM35 KMउत्तरी मालुकु
इंडोनेशिया7.44:18 AM35 KMउत्तरी मालुकु

इंडोनेशिया में भूकंप क्या आता है?

इंडोनेशिया में भूकंप अक्सर आते हैं क्योंकि यह देश पृथ्वी के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र रिंग ऑफ फायर में स्थित है। इस क्षेत्र में पृथ्वी की कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें लगातार एक-दूसरे से टकराती और खिसकती रहती हैं। इंडोनेशिया के नीचे मुख्य रूप से इंडो-ऑस्ट्रेलियन, यूरेशियन और प्रशांत प्लेटें मौजूद हैं। जब ये प्लेटें आपस में दबाव बनाकर अचानक खिसकती हैं, तो जमीन में तेज कंपन होता है, जिसे भूकंप कहा जाता है।

इंडोनेशिया के आसपास समुद्र के नीचे कई फॉल्ट लाइनें और ज्वालामुखी भी हैं, जो इस क्षेत्र को और अधिक संवेदनशील बनाते हैं। यही कारण है कि यहां भूकंप के साथ-साथ ज्वालामुखी विस्फोट और कभी-कभी सुनामी जैसी घटनाएं भी देखने को मिलती हैं। 2004 में सुमात्रा के पास आया भूकंप और उससे पैदा हुई सुनामी इसका बड़ा उदाहरण है, जिसने भारी तबाही मचाई थी।

संक्षेप में, इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति ऐसी जगह पर है जहां पृथ्वी की प्लेटों की हलचल लगातार होती रहती है, इसलिए वहां भूकंप सामान्य और बार-बार होने वाली प्राकृतिक घटना है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article