देश

Earthquake Today in India 16 March: भारत में सोमवार को किन तीन राज्यों में आया भूकंप, कितनी थी तीव्रता, कहां था केंद्र?

Earthquake Today in India 16 March: आज भारत के तीन राज्यों में भूकंप के झटके लगे हैं। सोमवार सुबह से लेकर दोपहर पहले तक असम, मणिपुर और मेघालय में भूकंप आया। क्या दिल्ली और बिहार में भी भूकंप आया है? जानिए

Image

आज कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 16 March: भारत में सोमवार सुबह मणिपुर में भूकंप के झटके लगे हैं। मणिपुर के बाद असम और मेघायल में भूकंप आया। मेघायल में सुबह सात बजे तो असम में आठ बजे के बाद भूकंप के कारण धरती हिली। मणिपुर के चंदेल में 3.5 की तीव्रता से भूकंप आया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में कोई भूकंप दर्ज नहीं हुआ है।

भारत में 16 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 16 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
असम2.908:32:20 AM10 KMउदलगुरी
मेघालय3.407:05:54 AM10 KMपश्चिम खासी हिल्स
मणिपुर3.505:51:15 AM6 KMचंदेल

दुनिया में 16 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 16 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
अमेरिका3.36:18 AM26 KMकैलिफोर्निया
चिली4.12:55 AM120 KMमटिला

मणिपुर में क्यों आता है लगातार भूकंप?

मणिपुर में सबसे अधिक भूकंप आने का मुख्य कारण इसकी भौगोलिक और भूगर्भीय स्थिति है। यह क्षेत्र हिमालयी भूकंपीय पट्टी का हिस्सा माना जाता है, जहां पृथ्वी की दो बड़ी भू-प्लेटें आपस में टकराती और खिसकती रहती हैं। भारतीय भू-प्लेट लगातार उत्तर की ओर बढ़ते हुए एशियाई भू-प्लेट से टकरा रही है। इसी टकराव के कारण जमीन के अंदर बहुत अधिक दबाव और ऊर्जा जमा होती रहती है। जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं। पूर्वोत्तर भारत का अधिकांश हिस्सा उच्च भूकंपीय खतरे वाले क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां अक्सर छोटे और मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। मणिपुर के आसपास कई सक्रिय भ्रंश रेखाएं भी मौजूद हैं, जिनके कारण जमीन की परतें अपेक्षाकृत कमजोर और अस्थिर रहती हैं। इसके अलावा यहां का पहाड़ी भूभाग और जटिल भूगर्भीय संरचना भी भूकंप की घटनाओं को बढ़ाने में भूमिका निभाती है। यही वजह है कि मणिपुर में देश के कई अन्य क्षेत्रों की तुलना में भूकंप अधिक आते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article