देश

Earthquake in Tamil Nadu: तमिलनाडु में 3.2 तीव्रता का भूकंप, तूफान मिचौंग के बाद नई दहशत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 8, 2023, 09:53 AM IST

Earthquake in Tamil Nadu: बता दें कि इससे पहले तूफान मिचौंग ने तमिलनाडु में खासी तबाही मचाई है। अब भूकंप के झटके से नई दहशत पैदा हो गई।

Image

तमिलनाडु में भूकंप के झटके

Photo : iStock

Earthquake in Tamil Nadu: तमिलनाडु में शुक्रवार सुबह 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया। भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्विटर पर लिखा, आठ दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था।

तूफान मिचौंग ने तबाही मचाई

बता दें कि इससे पहले तूफान मिचौंग ने तमिलनाडु में खासी तबाही मचाई है। खासतौर पर चेन्नई और आसपास के जिलों में कई जगहों पर इसकी मार पड़ी है। जगह-जगह जलभराव हो गया है और लोगों को आने-जाने की भारी दिक्कत हो रही है। सरकार की ओर से खाने-पीने व अन्य राहत सामग्री बांटी जा रही है। इन इलाकों में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article