देश

Gujarat Earthquake: गुजरात में भूकंप के लगे तेज झटके, मेहसाणा, अहमदाबाद और गांधीनगर में लगे झटके, राजस्थान तक हिली धरती

Gujarat Earthquake: रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात में आए इस भूकंप का असर राजस्थान तक देखने को मिला है और उसके सीमावर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Image

गुजरात में भूकंप के झटके (प्रतीकात्मक फोटो- @Canva)

Gujarat Earthquake: गुजरात में शुक्रवार की रात भूकंप के तेज झटके लगे हैं। गुजरात के मेहसाणा, अहमदाबाद और गांधीनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई और वो घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भूकंप के झटके दो से तीन सेकंड तक महसूस किये गये। गुजरात में आए इस भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

गुजरात में कितनी तीव्रता का भूकंप

गुजरात में शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके अहमदाबाद, गांधीनगर और मेहसाणा समेत कई बड़े शहरों में महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र गुजरात के बनासकांठा जिले के पाटन से 13 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में था। अभी तक किसी के हताहत होने, घायल होने या किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं मिली है।

राजस्थान तक में असर

रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात में आए इस भूकंप का असर राजस्थान तक देखने को मिला है और उसके सीमावर्ती इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article