देश

गुजरात में 'स्मार्ट आंगनबाड़ियों' का विदेश मंत्री जयशंकर ने किया भूमि पूजन, बोले- सुनिश्चित होगा देश का उज्ज्वल भविष्य

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 27, 2023, 10:39 AM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishanka) ने गुजरात के व्याधर, तिलकवारा में 2 स्मार्ट आंगनबाड़ियों (Smart Anganwadi) का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इसका हेल्थ से बहुत गहरा संबंध है। जिससे देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishanka) ने शुक्रवार को गुजरात के नर्मदा जिले में दो 'स्मार्ट आंगनबाड़ियों' का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और आंगनबाड़ियों के बीच बहुत गहरा संबंध है, अगर हम इसे और मजबूत करेंगे तो आगे बढ़ने के कदम आसान हो जाएंगे, इसलिए इस बार मेरा फोकस स्मार्ट आंगनबाड़ियों (Smart Anganwadi) पर है। गुजरात से राज्यसभा सदस्य जयशंकर ने भूमि पूजन करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि आज सुबह मेरे संसदीय राज्य गुजरात के व्याधर, तिलकवारा में 2 स्मार्ट आंगनबाड़ियों का भूमि पूजन करने का सौभाग्य मिला। मेरे साथ मौजूद रहने के लिए इलाके के लोकसभा सांसद गीता बेन राठवा को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि एमपीलैड्स के तहत स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा। विदेश मंत्री जयशंकर अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं।

लोगों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव

उन्होंने जिले के देदियापाड़ा तालुका के मालसमोट गांव का भी दौरा किया और कहा कि शुक्रवार को फिर से मालसमोट आने का सौभाग्य मिला। MPLADS से 2 नई आंगनवाड़ी और एक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र की घोषणा की। मुझे उम्मीद है कि ये सुविधाएं राज्य के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। बाद में उन्होंने गांव मालसमोट के नारी शक्ति केंद्र और केवडिया में एकता कौशल विकास केंद्र का भी दौरा किया।

हमारी बहनों के बनाए टिकाऊ उत्पाद

मालसमोट का नारी शक्ति केंद्र; मेरा पहला सांसद निधि प्रोजेक्ट! वहां हमारी बहनों के बनाए टिकाऊ उत्पाद देखे। हैप्पी फेसेस फाउंडेशन की साझेदारी की सराहना करता हूं। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र के तीसरे मॉडल गांव सागबारा के भदोद गांव का भी दौरा किया। उन्होंने ट्वीट किया कि आज क्षेत्र के तीसरे मॉडल गांव सागबारा के भादोड़ का दौरा किया। गांव में हो रही प्रगति और बच्चों में बेहतर भविष्य की चाह और तड़प देखकर बहुत खुशी हुई।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!