देश

Salim Dola News: NCB मादक पदार्थ तस्कर और दाऊद के करीबी सहयोगी सलीम डोला को दिल्ली से लेकर पहुंची मुंबई

कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला, जो फरार गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी है, को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) बुधवार शाम दिल्ली से मुंबई ले आई।

Image

सलीम डोला

भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी सहयोगी एवं कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद सलीम डोला (Salim Dola ) को बुधवार शाम स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) द्वारा दिल्ली से मुंबई लाया गया।इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, 'एनसीबी अधिकारियों की एक टीम सलीम डोला को दिल्ली से मुंबई लेकर आई। वे शाम को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।' उन्होंने बताया कि डोला को बाद में दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय ले जाया गया।

एक अधिकारी ने बताया, 'NCB अधिकारियों की एक टीम सलीम डोला को दिल्ली से मुंबई ले आई। वे शाम को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।'

उन्होंने बताया कि बाद में डोला को दक्षिण मुंबई में NCB कार्यालय ले जाया गया।अधिकारी के अनुसार, उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।NCB ने मंगलवार को डोला को तुर्की से वापस लाने में सफलता हासिल की और उसे दिल्ली लाया गया।

अदालत में पेश किया जाएगा

उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।एनसीबी ने मंगलवार को डोला को तुर्किये से वापस लाने में सफलता हासिल की और उसे दिल्ली लाया गया। डोला को मार्च 2024 में भारत के अनुरोध पर जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर तुर्किये में गिरफ्तार किया गया था। वह भारत में मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में वांछित था और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बच रहा था।

मुंबई ले जाने के लिए दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की अनुमति

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को एनसीबी को डोला को मुंबई ले जाने के लिए दो दिन के ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दी।इंटरपोल रेड नोटिस डेटाबेस के अनुसार, 31 दिसंबर, 1966 को जन्मा डोला हिंदी और मराठी बोलता है और उस पर स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के तहत कई आरोप हैं। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसके दो दशक लंबे आपराधिक इतिहास में महाराष्ट्र और गुजरात में हेरोइन, चरस, मेफेड्रोन, मैंड्रैक्स और मेथम्फेटामाइन की कई खेपों की जब्ती से जुड़े मामलों में उसकी प्रत्यक्ष संलिप्तता शामिल है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!