देश

'मेरे अधिकार से न करें खिलवाड़', जब आपा खो बैठे CJI चंद्रचूड़ और लगाने लगे वकील की क्लास, जानिए फिर क्या हुआ

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2023, 10:56 PM IST

वकील ने कहा, ‘‘अगर इजाजत हो तो क्या मैं दूसरी पीठ के सामने इस मामले का उल्लेख कर सकता हूं।’’ न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, “मेरे साथ यह खेल मत खेलिए। आप जल्दी सुनवाई के लिए पहले यहां तथा फिर कहीं और इसका उल्लेख नहीं कर सकते हैं।

Image

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़। (फाइल फोटो)

Photo : IANS

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार (11 अप्रैल, 2023) को गहरी नाराजगी में एक वकील को चेतावनी दी कि वह (वकील) उनके (सीजेआई के) अधिकार के साथ खिलवाड़ न करें।

एक वकील की ओर किसी मामले की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष उल्लेख (मेंशनिंग) के दौरान सीजेआई ने अपना आपा खो दिया और कहा, ‘‘मेरे अधिकार से खिलवाड़ न करें।’’ न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ न्यायिक कार्यवाही के दौरान शायद ही कभी अपना आपा खोते होंगे, लेकिन आज वह वकील के व्यवहार को लेकर काफी नाराज हो गये।

हुआ यूं कि जब वकील ने पहली बार अपने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की तो उन्हें (वकील को) यह बताया गया कि इसे 17 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा, इसके बावजूद वकील ने किसी अन्य पीठ के समक्ष मामले के उल्लेख की स्वतंत्रता मांगी तो सीजेआई नाराज हो गए।

वकील ने कहा, ‘‘अगर इजाजत हो तो क्या मैं दूसरी पीठ के सामने इस मामले का उल्लेख कर सकता हूं।’’ न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, “मेरे साथ यह खेल मत खेलिए। आप जल्दी सुनवाई के लिए पहले यहां तथा फिर कहीं और इसका उल्लेख नहीं कर सकते हैं।

पीठ के मिजाज को भांपते हुए वकील ने खेद व्यक्त किया और कहा कि उन्हें अपनी दलीलों के लिए माफ किया जाना चाहिए। सीजेआई ने सख्ती कहा, ‘‘हां, आपको माफ कर रहे हैं, लेकिन मेरे अधिकार के साथ खिलवाड़ न करें।’’ इसके बाद वह तत्काल सुनवाई के अनुरोध वाले अन्य मामलों पर विचार करने के लिये आगे बढ़े।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

झारखंड में आज छात्रों का 'विधानसभा मार्च', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने रांची शहर को छावनी में बदला

झारखंड में आज छात्रों का 'विधानसभा मार्च', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने रांची शहर को छावनी में बदला

शशि थरूर की बयानबाजी से कांग्रेस में मचा बवाल, वेणुगोपाल ने सुनाई खरी-खरी; पार्टी नेताओं को भी दी नसीहत

शशि थरूर की बयानबाजी से कांग्रेस में मचा बवाल, वेणुगोपाल ने सुनाई खरी-खरी; पार्टी नेताओं को भी दी नसीहत